खेल की खबरें | इंग्लैंड की एक बार फिर खराब शुरूआत

आखिरी टेस्ट के लिये टीम में वापसी करने वाले रोरी बर्न्स खाता खोले बिना ही रन आउट हो गए । वहीं जाक क्रॉली ने फॉरवर्ड शॉर्ट लेग पर ट्रेविस हेड को कैच थमाया ।

पहले तीन टेस्ट और श्रृंखला पहले ही गंवा चुकी इंग्लैंड की टीम अभी भी आस्ट्रेलिया के स्कोर से 269 रन पीछे है । डेविड मलान नौ और कप्तान जो रूट तीन रन बनाकर खेल रहे हैं ।

पारी के दूसरे ही ओवर में मार्नस लाबुशेन के सटीक थ्रो पर बर्न्स आउट हो गए। क्रॉली का शानदार कैच हेड ने लपका जबकि गेंदबाज पैट कमिंस थे ।

इससे पहले आस्ट्रेलिया ने कल के स्कोर छह विकेट पर 241 रन से आगे खेलना शुरू किया । मार्क वुड ने मिशेल स्टार्क (तीन) और कमिंस (दो) को जल्दी आउट कर दिया लेकिन लियोन ने उन्हें तीन छक्के और एक चौका जड़ डाला ।

एलेक्स कारी को क्रिस वोक्स ने पवेलियन भेजा जिन्होंने 60 गेंद में 24 रन बनाये । लियोन ने आखिरी विकेट के लिये स्कॉट बोलैंड (नाबाद 10) के साथ 23 रन जोड़े । स्टुअर्ट ब्रॉड ने लियोन को आउट करके आस्ट्रेलिया की पारी का अंत किया ।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)