जरुरी जानकारी | ईएमएस के आईपीओ को दूसरे दिन मिला 14.99 गुना अभिदान

नयी दिल्ली, 11 सितंबर पानी और जलनिकासी से जुड़ी ढांचागत कंपनी ईएमएस लिमिटेड के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को निर्गम के दूसरे दिन सोमवार को 14.99 गुना अभिदान मिला।

एनएसई पर उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, आईपीओ के तहत कंपनी के 1,07,87,431 शेयरों के मुकाबले 16,17,01,400 शेयरों के लिये बोलियां मिली हैं।

आंकड़ों के अनुसार, गैर-संस्थागत निवेशकों की श्रेणी को 29.68 गुना, खुदरा व्यक्तिगत निवेशक (आरआईआई) खंड को 16.52 गुना और पात्र संस्थागत खरीदारों के लिये आरक्षित हिस्से को 67 प्रतिशत अभिदान मिला है।

आईपीओ के तहत 146.24 करोड़ रुपये के नये शेयर जारी किये गये हैं। इसके अलावा इसमें बिक्री पेशकश के तहत 82,94,118 इक्विटी शेयर रखे गये हैं। आईपीओ के लिए मूल्य दायरा 200-211 प्रति शेयर है।

ईएमएस ने निर्गम से पहले बड़े निवेशकों से 96.37 करोड़ रुपये जुटाये थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)