चंडीगढ़, 24 सितंबर पंजाब की एनआरआई सभा के अध्यक्ष पद का चुनाव अगले साल पांच जनवरी को होगा। पंजाब के एनआरआई मामलों के मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने रविवार को यह जानकारी दी।
पंजाब की नॉन रेजिडेंट इंडियन (एनआरआई) सभा, राज्य के प्रवासी भारतीयों के कल्याण के लिए राज्य सरकार की एक एजेंसी के रूप में काम करती है।
उन्होंने कहा कि सभा के अध्यक्ष का कार्यकाल मार्च 2022 में समाप्त हो गया था।
धालीवाल ने कहा कि ज्यादातर प्रवासी पंजाबी आमतौर पर दिसंबर के महीने में भारत आते हैं और यहां मार्च तक रुकते हैं। उन्होंने कहा कि इसलिए यह वक्त चुनाव कराने के लिए सबसे उपयुक्त होगा।
एनआरआई सभा, पंजाब सरकार के संरक्षण में काम करती है और इसका मुख्य उद्देशय पंजाब के एनआरआई के कल्याण व उनके हितों के लिए काम करना है।
एनआरआई सभा का मुख्य उद्देशय प्रवासी पंजाबियों की समस्याओं की हल करना और उनके अधिकारों व संपत्तियों की रक्षा करना है।
एनआरआई सभा पंजाब, सोसायटी पंजीकरण अधिनियम 1860 के तहत पंजीकृत एक सोसायटी है, जिसे राज्य सरकार से मंजूरी प्राप्त है। राज्य का मुख्यमंत्री इस सभा का मुख्य संरक्षक होता है।
जालंधर खंड का आयुक्त सभा का अध्यक्ष होता है जबकि उपायुक्त जिला इकाइयों के अध्यक्ष होते हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY