देश की खबरें | आंध्र प्रदेश-तेलंगाना सीमा पर सड़क दुर्घटना में छत्तीसगढ़ के आठ लोगों की मौत

अमरावती (आंध्र प्रदेश), 22 नवंबर तेलंगाना की सीमा से सटे आंध्र प्रदेश के अल्लूरी सीताराम राजू जिले में मंगलवार को हुए एक भीषण सड़क हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई।

पुलिस सूत्रों ने फोन पर बताया कि मृतक पड़ोसी राज्य छत्तीसगढ़ के रहने वाले थे और तेलंगाना के भद्राचलम में भगवान राम के मंदिर में दर्शन करके लौट रहे थे।

विपरीत दिशा से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उस वाहन को टक्कर मार दी, जिसमें ये लोग सफर कर रहे थे। इससे छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि दुर्घटना में घायल लोगों में से दो लोगों की बाद में अस्पताल में मौत हो गई।

पुलिस ने बताया, ‘‘वाहन की गति बहुत तेज होने के कारण दुर्घटना हुई है। हमने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।’’

शवों को छत्तीसगढ़ में परिजनों के घर भेजने की व्यवस्था की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)