देश की खबरें | ईडी ने कोलकाता में झड़प में संलिप्तता के लिए सात लोगों को भेजा नोटिस

कोलकाता, छह जुलाई प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मार्च में गार्डन रीच इलाके में झड़प में संलिप्तता को लेकर पुलिस द्वारा दर्ज प्राथमिकी में नामजद सात आरोपियों को नोटिस जारी किया है ।

पुलिस ने बताया कि 31 मार्च को गार्डन रीच में राहत सामग्री के वितरण के दौरान झड़प में कथित संलिप्तता के लिए सात लोगों को गिरफ्तार किया गया था ।

यह भी पढ़े | Lalji Tondon Health Update: मध्य प्रदेश के राज्यपाल लाल जी टंडन की हालत नाजुक, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज.

उन्हें पूछताछ के लिए जांच एजेंसी के सामने पेश होने को कहा गया है ।

ईडी के एक सूत्र ने बताया कि एजेंसी यह पता लगाना चाहती है कि झड़प के दौरान इस्तेमाल हुए विस्फोटक और अवैध हथियारों के लिए कहीं धनशोधन का तो इस्तेमाल नहीं हुआ ।

यह भी पढ़े | कोरोना के महाराष्ट्र में 5,368 नए मरीज पाए गए, 204 की मौत, पीड़ितों की संख्या बढ़कर 2,11,987 पहुंचा.

उन्होंने कहा, ‘‘इस तरह के अपराध केवल धन के लिए ही किए जाते हैं और ये अपराध धन शोधन रोकथाम कानून के तहत आते हैं।’’

अनाज वितरण को लेकर दो समूहों के बीच झड़प में पुलिसकर्मियों समेत नौ लोग घायल हुए थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)