देश की खबरें | ईडी ने केरल में करुवन्नूर बैंक धोखाधड़ी मामले में छापा मारा

त्रिशूर (केरल), 18 सितंबर मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के नियंत्रण वाले करुवन्नूर सहकारी बैंक में 100 करोड़ रुपये की कथित धोखाधड़ी की जांच के सिलसिले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सोमवार को आरोपियों के परिसरों पर छापा मारा।

सूत्रों ने बताया कि करुवन्नूर बैंक से धोखाधड़ी करके लिए गए कर्ज से अर्जित कुछ बेनामी संपत्तियों की पहचान की गई है, जिनपर छापेमारी जारी है।

लगभग एक महीने पहले, ईडी ने धनशोधन जांच के सिलसिले में पूर्व मंत्री एवं माकपा विधायक ए. सी. मोइदीन और कुछ अन्य व्यक्तियों के परिसरों पर छापा मारा था।

तब संघीय जांच एजेंसी ने धनशोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत राज्य में लगभग आधा दर्जन परिसरों पर छापा मारा था।

बाद में, बैंक घोटाले की जांच के सिलसिले में ईडी ने मोइदीन से नौ घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की थी।

पूछताछ के बाद मोइदीन ने मीडिया से कहा था कि जरूरत पड़ने पर वह दोबारा पेश होंगे।

इस मामले में पिछले साल अगस्त में भी ईडी ने छापा मारा था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)