एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | निकट भविष्य में वास्तविक खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन को लेकर उत्सुक: रीजीजू

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. खेल मंत्री किरेन रीजीजू ने सोमवार को यहां जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में काम की प्रगति का जायजा लिया और कहा कि कोविड-19 महामारी के कारण ब्रेक के बाद प्रतिस्पर्धाओं के लिए खिलाड़ियों का स्वागत करने की तैयारी चल रही है।

देश की खबरें | निकट भविष्य में वास्तविक खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन को लेकर उत्सुक: रीजीजू
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 24 अगस्त खेल मंत्री किरेन रीजीजू ने सोमवार को यहां जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में काम की प्रगति का जायजा लिया और कहा कि कोविड-19 महामारी के कारण ब्रेक के बाद प्रतिस्पर्धाओं के लिए खिलाड़ियों का स्वागत करने की तैयारी चल रही है।

महामारी के कारण मार्च से ही भारत में खेल गतिविधियां बंद हैं। तब शिविरों को बंद कर दिया गया था। पिछले कुछ हफ्तों में कुछ खेलों में खिलाड़ियों ने ट्रेनिंग शुरू की है और मंत्री ने जल्द ही टूर्नामेंटों के आयोजन की बात कही।

यह भी पढ़े | हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर कोरोना पॉजिटिव, ट्वीट कर दी जानकारी: 24 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

रीजीजू ने अपने स्टेडियम दौरे की तस्वीरों के साथ ट्वीट किया, ‘‘मैदान और प्रतिस्पर्धी खेलों में खिलाड़ियों की वापसी पूरी तरह से सुरक्षा दिशानिर्देशों के अनुसार होगी। मुझे खुशी है कि सारी तैयारियां अच्छी चल रही हैं और निकट भविष्य में वास्तविक खेलों के आयोजन को लेकर उत्सुक हूं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमारे खिलाड़ियों की वापसी के लिए खेल सुविधाओं को तैयार करने की तैयारियां चल रही हैं। मैंने जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में काम की प्रगति का जायजा लिया।’’

यह भी पढ़े | Shibu Soren Admitted to Medanta Hospital: झारखंड मुक्ति मोर्चा प्रमुख शिबू सोरेन मेदांता में भर्ती, COVID-19 से हैं संक्रमित.

जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम एथलेटिक्स की प्रतियोगिताओं के लिए शीर्ष स्थल है।

खेल मंत्रालय ने मई में राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन के चौथे चरण के दौरान ट्रेनिंग शुरू करने को हरी झंडी दी थी।

तब से भारतीय खेल प्राधिकरण के विभिन्न केंद्रों में हॉकी, मुक्केबाजी और एथलेटिक्स के राष्ट्रीय शिविर शुरू हो चुके हैं।

भारत में कोरोना वायरस के संक्रमण के मामलों की संख्या 31 लाख के पार पहुंच चुकी है जबकि अब तक 57 हजार से अधिक लोगों की जान गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 24, 2020 07:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).