देश की खबरें | दिल्ली में अगले साल अगस्त तक लागू की जा सकती हैं ई-स्वास्थ्य कार्ड सुविधाएं: केजरीवाल
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 10 नवंबर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को शहर के नागरिकों के लिए स्वास्थ्य सूचना प्रबंधन प्रणाली (एचएमआईएस) और ई-स्वास्थ्य कार्ड सुविधाओं पर एक समीक्षा बैठक आयोजित की और कहा कि अगले साल अगस्त तक इन सुविधाओं को लागू किया जा सकता है।

दिल्ली सरकार ने एक बयान में कहा कि दिल्ली के निवासियों को प्रभावी स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने के लिए एचआईएमएस को लागू किया जाएगा।

यह भी पढ़े | Bihar Elections Results 2020: RJD ने किया 119 सीटों पर महागठबंधन की जीत का दावा, लेकिन रिटर्निंग ऑफिसर नहीं दे रहे हैं सर्टिफिकेट, नीतीश कुमार पर लगाया धांधली का आरोप.

केजरीवाल ने कहा, ‘‘यह सुनिश्चित करना हमारा कर्तव्य है कि दिल्ली की जनता को कोई असुविधा नहीं हो। इस प्रबंधन प्रणाली से जनता को सभी स्वास्थ्य देखभाल सुविधाएं मिल सकेंगी। इसके अलावा 2021 तक दिल्ली के प्रत्येक नागरिक, जो अस्पताल जाते हैं, को एक कार्ड जारी किया जाना चाहिए ताकि सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उन्हें मिल सके। कार्ड को जारी करने के बाद इसे एचआईएमएस से जोड़ना होगा।’’

मुख्यमंत्री ने कहा कि ई-स्वास्थ्य कार्ड के क्रियान्वयन के बाद दिल्ली के सरकारी अस्पतालों में उपचार कराना चाह रहे राजधानी के सभी नागरिकों को स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान की जाएंगी।

यह भी पढ़े | दिल्ली इंडस्ट्री एसोसिएशन ने औद्योगिक नीति में बदलाव के लिए दिल्ली सरकार को कहा धन्यवाद, उद्योग मंत्री सतेंद्र जैन की मौजूदगी में कहा- नई औद्योगिक नीति से उद्योंगों का होगा विकास.

केजरीवाल के हवाले से बयान में कहा गया कि एचआईएमएस के तहत एक वेब पोर्टल और एक मोबाइल ऐप शुरू किया जाएगा जिसमें दिल्ली के नागरिकों की स्वास्थ्य संबंधी सूचनाओं का डेटाबेस रहेगा।

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि स्वास्थ्य देखभाल सेवाओं तक लोगों की प्रभावी पहुंच सुनिश्चित करने के लिए एचआईएमएस के तहत एक ऐप शुरू किया जाएगा जिसके जरिये कॉल सेंटर सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। यह लोगों की समस्याओं को हल करेगी।

उन्होंने कहा कि यह प्रणाली लोगों के लिए 24x 7 डॉक्टर की उपलब्धता सुनिश्चित करेगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)