देश की खबरें | ड्रग्स जांच: एनसीबी ने मुंबई और गोवा में की छापेमारी, छह लोगों को पकड़ा
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुंबई, 12 सितंबर अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़े नशीले पदार्थों के मामले की जांच कर रहे स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) ने शनिवार को मुंबई और गोवा में कई स्थानों पर छापे मारे और छह लोगों को गिरफ्तार किया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि मध्य मुंबई और पश्चिमी उपनगरों में कुछ स्थानों पर छापे मारे गए। करम जीत सिंह आनंद (23) नामक एक व्यक्ति को ड्रग मामले की जांच के सिलसिले में पकड़ा गया।

यह भी पढ़े | Pune: पुणे में अब ऑक्सीजन की आपूर्ति करने वाले टैंकरों पर होगा एम्बुलेंस की तरह सायरन, कलेक्टर की तरफ से आदेश पारित.

उन्होंने बताया कि आनंद के पास से गांजा, चरस आदि प्रतिबंधित पदार्थ जब्त किए गए।

अधिकारी ने बताया कि एनसीबी की टीम ने गांजा के संदिग्ध आपूर्तिकर्ता डेवन एंथनी फर्नांडीस और दादर से दो अन्य लोगों को हिरासत में ले लिया। तीनों के पास से 500 ग्राम गांजा बरामद हुआ।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Election 2020: बिहार में JD(S) भी उतरेगी चुनाव मैदान में, पूर्व पीएम एच. डी. देवगौड़ा जाएंगे पटना.

उन्होंने बताया कि इसके साथ ही अंकुश अरेंजा (29) नामक व्यक्ति को उपनगर पवई से दबोचा गया।

अधिकारी ने बताया कि एनसीबी के अधिकारियों ने अरेंजा के पास से 42 ग्राम चरस और 1,12,400 रुपये बरामद किए।

एक अन्य छापे में, एनसीबी ने क्रिस कोस्टा को गोवा से गिरफ्तार किया।

एनसीबी की टीम ने इससे पहले इस मामले में अनुज केशवानी को गिरफ्तार किया था।

अधिकारी ने बताया कि छापे का नेतृत्व क्षेत्रीय निदेशक समीर वानखेड़े कर रहे थे।

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़े नशीले पदार्थों के मामले की जांच एनसीबी का विशेष जांच दल (एसआईटी) कर रहा है। इस मामले में अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती, उनके भाई शौविक, राजपूत के प्रबंधक सैमुअल मिरांडा, घरेलू सहायक दीपेश सावंत और अन्य को गिरफ्तार किया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)