देश की खबरें | डीआरआई अधिकारियों ने 23.34 किलोग्राम सोना जब्त किया, दो गिरफ्तार

नयी दिल्ली, 12 मई राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) के अधिकारियों ने दो अलग-अलग अभियानों में 14.43 करोड़ रुपये मूल्य का 23.34 किलोग्राम विदेशी सोना जब्त कर दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

यह सोना चेन्नई हवाई अड्डे से तस्करी कर लाया गया था।

डीआरआई अधिकारियों को खुफिया जानकारी मिलने के बाद आठ मई को एक अभियान चलाया गया।

डीआरआई को सूचना मिली थी कि एक यात्री कोलंबो से दुबई के रास्ते चेन्नई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचा और यह भारी मात्रा में विदेशी सोना ले जा रहा है।

तदनुसार जब वह अपने आवास के पास एक ऑटो रिक्शा से उतर रहा था, तब उसे रोक लिया गया। व्यक्ति की जांच से उसके पास सोना बरामद किया गया।

वित्त मंत्रालय ने कहा कि 8.28 करोड़ रुपये मूल्य का 13.28 किलोग्राम सोना बरामद किया गया।

एक अन्य घटना में डीआरआई के अधिकारियों ने 11 मई को कोलंबो से चेन्नई हवाईअड्डे पहुंचे श्रीलंका के एक नागरिक को गिरफ्तार कर उसके पास से 10.06 किलोग्राम सोना जब्त किया।

दोनों व्यक्तियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)