देश की खबरें | मुख्यमंत्री को पत्र लिखने के बाद मीडिया में नहीं जाएं : मंत्री
जियो

चंडीगढ़, तीन जून कांग्रेस सांसद प्रताप सिंह बाजवा द्वारा गन्ना किसानों के बकाये के मुद्दे पर मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह को पत्र लिखने के एक दिन बाद पंजाब के मंत्री ब्रह्म मोहिंदरा ने बुधवार को उनसे कहा कि मुख्यमंत्री को पत्र लिखने के बाद ‘‘मीडिया में नहीं जाएं।’’

पार्टी के सांसद पर तंज कसते हुए मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री को पत्र लिखने के बाद मीडिया में नहीं जाएं।

यह भी पढ़े | कोरोना का कहर: महाराष्ट्र में आज कोरोना के 2560 नए मामले सामने आए, 122 की मौत, कुल संख्या 74860 हुई.

मोहिंदरा ने कहा कि कांग्रेस के वफादार के तौर पर बाजवा को जनहित के मुद्दे उठाने का पूरा अधिकार है लेकिन चीजों को करने का हमेशा ‘‘एक उचित तरीका’’ होता है।

बाजवा ने मंगलवार को पंजाब में अपनी पार्टी की सरकार पर आरोप लगाया था कि गन्ना किसानों के बकाया 681.48 करोड़ रुपये के भुगतान के लिए ‘‘ठोस कदम’’ नहीं उठाए जा रहे हैं।

यह भी पढ़े | Cyclone Nisarga: महाराष्ट्र में चक्रवाती तूफान निसर्ग ने ली एक की जान, कई बड़े पेड़ जड़ समेत उखड़ गए.

पंजाब के स्थानीय निकाय और संसदीय मामलों के मंत्री ब्रह्म मोहिंदरा ने बुधवार को कहा कि मुख्यमंत्री को लिखा गया पत्र केवल मुख्यमंत्री को संबोधित होना चाहिए न कि मीडिया को।

मोहिंदरा ने यहां बयान जारी कर कहा, ‘‘आप मुख्यमंत्री को लिखे पत्र को मीडिया में नहीं ले जाएं क्योंकि इससे वास्तविक उद्देश्य पूरा नहीं होता या आपका उद्देश्य कुछ और हो सकता है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)