देश की खबरें | विरोधियों और धोखेबाजों को मौका न दें अन्नाद्रमुक कार्यकर्ता: जयकुमार
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

चेन्नई, एक अक्टूबर अन्नाद्रमुक नेता और तमिलनाडु के मत्स्यपालन मंत्री डी जयकुमार ने पार्टी कार्यकर्ताओं से बृहस्पतिवार को कहा कि वह पार्टी के हित को देखते हुए 2021 के विधानसभा चुनाव में पार्टी की ओर से मुख्यमंत्री पद के दावेदार पर कोई राय प्रकट न करें।

इससे एक दिन पहले वन मंत्री डिंडीगुल श्रीनिवासन ने कहा था कि मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी को पार्टी की ओर से नामित किया जाएगा।

यह भी पढ़े | हरियाणा में कोविड-19 के 1,313 नए पॉजिटिव केस आए सामने, राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,29,912 हुई, अब तक 1,402 लोगों की मौत: 1 अक्टूबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

जयकुमार ने कहा कि श्रीनिवासन पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं और वह उनका बहुत सम्मान करते हैं।

जयकुमार ने कहा, “वह (श्रीनिवासन) एक वरिष्ठ नेता हैं। मैं उनका सम्मान करता हूं। उन्हें पार्टी के नियम पता हैं।”

यह भी पढ़े | Hathras Gangrape Case: इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने हाथरस की घटना को गंभीरता से लेते हुए स्वत: संज्ञान में लिया.

उन्होंने कहा कि न केवल श्रीनिवासन, बल्कि पार्टी के किसी भी नेता को मुख्यमंत्री पद के दावेदार का मुद्दा नहीं उठाना चाहिए क्योंकि 28 सितंबर को अन्नाद्रमुक की कार्यकारिणी समिति की बैठक में यह बता दिया गया था इस विषय पर सात अक्टूबर को घोषणा की जाएगी।

उन्होंने कहा कि इसीलिए तय समय से पहले इस पर किसी को टिप्पणी नहीं करनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि “विरोधी और धोखेबाज” इस अवसर का लाभ लेकर अन्नाद्रमुक को निशाना बनाने के लिए तैयार बैठे हैं और उनको कोई मौका नहीं देना चाहिए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)