देश की खबरें | रोगमुक्त रहने के लिए प्रतिदिन योग करें : मुख्यमंत्री खट्टर की लोगों से अपील

चंडीगढ़, 21 जून हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने लोगों से रोगमुक्त रहने के लिए प्रतिदिन योग करने की अपील करते हुए कहा कि इस प्राचीन विधा का महत्व कोरोना वायरस महामारी के चलते पहले से कहीं ज्यादा महसूस किया जा रहा है।

लोगों को रविवार को छठे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की बधाई देते खट्टर ने कहा, ‘‘ योग तन मन और हृदय को जोड़ता है तथा हमें सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ने में मदद करता है। ’’

यह भी पढ़े | कोरोना को लेकर गृह मंत्री अमित शाह के साथ मीटिंग, बैठक में शामिल होने के लिए स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन गृह मंत्रालय पहुंचे: 21 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने यहां अपने निवास पर योग से जुड़े विभिन्न आसन किये और उसकी तस्वीरें अपने ट्विटर हैंडल पर साझा कीं। उन्होंने लोगों से ‘‘ प्रतिदिन योग करने और आजीवन रोगमुक्त रहने की’’ अपील की।

दुनिया के कोरोना वायरस महामारी से जूझने के बीच खट्टर ने कहा कि योग रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मददगार है जो इस आधुनिक समय में इस प्राचीन भारतीय विधा के महत्व को बढ़ाता है।

यह भी पढ़े | Surya Grahan 2020 Live Updates: प्रयागराज: सूर्य ग्रहण समाप्ति के बाद संगम घाट पहुंचे श्रद्दालु, गंगा में लगाई आस्था की डुबकी.

उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने भी इस मौके पर लोगों को बधाई दी। उन्होंने सिरसा में अपने निवास पर कुछ योगासन किये।

भगवद् गीता को उद्धृत करते हुए जननायक जनता पार्टी के नेता ने ट्वीट किया, ‘‘ येाग आत्म के लिए, आत्म के द्वारा आत्म की यात्रा है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)