देश की खबरें | डीएमआरसी ने अपने ऐप और मेट्रो स्टेशन पर सूरजकुंड मेले की टिकट की बिक्री शुरू की

नयी दिल्ली, छह फरवरी दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने अपने मोबाइल एप्लीकेशन और मेट्रो स्टेशन पर सूरजकुंड मेले की टिकट की बिक्री शुरू कर दी है। बृहस्पतिवार को जारी एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई।

सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेला (38वां) सात से 23 फरवरी तक फरीदाबाद में आयोजित किया जाएगा।

बयान में कहा गया कि डीएमआरसी मोमेंटम 2.0 ऐप के माध्यम से सभी मेट्रो स्टेशन और मेला स्थल पर निर्धारित टिकट काउंटर से मेले की टिकट खरीदी जा सकती हैं।

डीएमआरसी और हरियाणा पर्यटन निगम के बीच 13 दिसंबर, 2024 को हस्ताक्षरित समझौता ज्ञापन के अनुसार, यह पहल टिकट प्रक्रिया को सुव्यवस्थित करेगी।

टिकट की कीमत सप्ताह के दिनों में 120 रुपये और सप्ताहांत में 180 रुपये होगी।

बयान में कहा गया कि सभी मेट्रो स्टेशन पर शुक्रवार से 23 फरवरी तक सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे के बीच टिकट खरीदी जा सकती हैं तथा मेला स्थल पर भी यह उपलब्ध रहेंगी।

बयान में कहा गया कि डीएमआरसी दोपहिया और चार पहिया वाहनों के लिए 10 पार्किंग स्थलों का प्रबंधन भी कर रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)