नयी दिल्ली, 26 अगस्त वाणिज्य मंत्रालय की जांच शाखा डीजीटीआर ने सस्ते आयात से घरेलू कंपनियों को बचाने के लिये चीन, मलेशिया और वियतनाम से आने वाले रसायन 'कोलीन क्लोराइड' पर पांच साल के लिये डंपिंगरोधी शुल्क लगाने की सिफारिश की है।
व्यापार उपचार महानिदेशालय (डीजीटीआर) ने इन देशों के द्वारा कोलीन क्लोराइड की डंपिंग किये जाने की शिकायत की जांच करने के बाद 94 डॉलर से 315 डॉलर प्रति टन शुल्क लगाने की सिफारिश की है।
घरेलू विनिर्माताओं से शिकायत मिलने के बाद डीजीटीआर ने यह जांच की है। इन तीन देशों से डंपिंग को लेकर जुबिलैंट लाइफ साइंसेज ने शिकायत की थी।
इस रसायन का इस्तेमाल जानवरों के भोजन तैयार करने में तथा तेल एवं गैस क्षेत्र में किया जाता है।
यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: इस सरकारी पेंशन स्कीम में आप भी कर सकते है निवेश, बुढ़ापे में नहीं होगी पैसे की किल्लत.
शुल्क लगाने के बारे में वित्त मंत्रालय अंतिम निर्णय लेगा।
डीजीटीआर की एक अधिसूचना के अनुसार, "प्राधिकरण डंपिंग रोधी शुल्क लगाने की सिफारिश करता है ... ताकि घरेलू उद्योग को हो रहे नुकसान को दूर किया जा सके।"
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY