जरुरी जानकारी | डीजीएफटी ने निर्यातकों, आयातकों को फर्जी वेबसाइटों से आगाह किया

नयी दिल्ली, 14 जून विदेश व्यापार महानिदेशालय (डीजीएफटी) ने निर्यातकों और आयातकों को ‘जाली’ वेबसाइट और मंचों से आगाह किया है। ये वेबसाइट कथित रूप से शुल्क वसूल रही हैं और उनके गोपनीय आंकड़ों का संग्रहण कर रही हैं।

वाणिज्य मंत्रालय के तहत आने वाले डीजीएफटी ने कहा कि उसके संज्ञान में आया है कि कुछ निहित स्वार्थी तत्व डीजीएफटी की आधिकारिक वेबसाइट और ई-मेल जैसी कई वेबसाइटों और ई-मेल आईडी का इस्तेमाल कर रहे हैं। इसके जरिये वे निर्यातकों और आयातकों को चूना लगा रहे हैं।

यह भी पढ़े | RSMSSB Recruitment 2020: लैब टेक्निशियन और असिस्टेंट रेडियोग्राफर के 2,177 पदों पर भर्ती, 18 जून से करें अप्लाई.

डीजीएफटी ने एक व्यापार नोटिस में कहा, ‘‘इस तरह के मुद्दों पर काबू के लिए व्यापार क्षेत्र के अंशधारकों को सलाह दी जाती है कि वे इस तरह की वेबसाइटों और मंचों पर नहीं जाएं। इसके अलावा उन्हें सलाह दी जाती है कि वे किसी तरह की सूचना साझा नहीं करें और ऐसे मंचों पर भुगतान नहीं करें।’’

इसके अलावा डीजीएफटी ने अंशधारकों के साथ सुरक्षित तरीके से संपर्क के लिए प्रणालीगत बदलावों के लिए भी कदम उठाए हैं।

यह भी पढ़े | FACT CHECK: Sir Ganga Ram Hospital के नाम से वायरल हो रहे पर्चे में कोरोना से निपटने के लिए इन दवाओं के इस्तेमाल की दी गई सलाह, अस्पताल ने बताया फर्जी.

इन जाली वेबसाइट और ई-मेल के जरिये अंशधारकों को बताया जा रहा है कि वे डीजीएफटी के रिफंड से जुड़े अधिकारी हैं। साथ ही फर्जी वेबसाइटों द्वारा आयात और निर्यात कोड (आईईसी) नंबर सेवा उप़लब्ध कराने का दावा किया जा रहा है।

अजय

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)