नयी दिल्ली, एक जुलाई चुनाव उपायुक्त सुदीप जैन का कार्यकाल छह महीने के लिए इस साल मध्य दिसंबर तक बढ़ा दिया गया है।
कार्मिक मंत्रालय द्वारा बुधवार को जारी एक आदेश में इसकी जानकारी दी गयी।
यह भी पढ़े | SSC CGL 1 Result 2019: सीजीएल टियर 1 परीक्षा के नतीजे घोषित, ssc.nic.in पर देखें परिणाम.
जैन तेलंगाना कैडर के 1994 बैच के आईएएस अधिकारी हैं ।
आदेश में कहा गया कि कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने 21 जून 2020 से आगे छह महीने के लिए जैन के कार्यकाल विस्तार को मंजूरी दी ।
अधिकारियों ने बताया कि जैन चुनाव आयोग में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से संबंधित कार्यों की देखरेख कर रहे हैं।
सेवा विस्तार का यह फैसला महत्वपूर्ण है क्योंकि इस साल बिहार में विधानसभा चुनाव होना है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY