देश की खबरें | आधुनिक जीवन शैली में अकेलेपन से पैदा होता है अवसाद: वेंकैया नायडू
जियो

नयी दिल्ली, 16 जून उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने मंगलवार को कहा कि आधुनिक शैली के जीवन में अलगाव की भावना और उदासीनता के कारण अवसाद जन्म लेता है।

उन्होंने कहा कि पुराने जमाने में एक दूसरे से अपनी बात कहने और परवाह करने का चलन था जो अब नहीं रहा।

यह भी पढ़े | लद्दाख में चीन के साथ हिंसक झड़प पर भारतीय सेना का बयान: गलवान घाटी में चीनी सेना से संघर्ष में 20 जवान हुए शहीद.

पुराने दिनों को याद कर अपने अनुभव साझा करते हुए नायडू ने कहा कि उस समय जीवन मजबूत सामाजिक रिश्तों से बंधा था और इसलिए अकेलेपन का कोई कारण नहीं था।

उन्होंने कहा कि पुराने दिनों में सुख दुख साझा करने का चलन था।

यह भी पढ़े | कोरोना के दिल्ली में 1859 नए मरीज पाए गए, 93 की मौत: 16 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

नायडू ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति और परिवार एक दूसरे के लिए ताकत और सहारे का स्रोत हुआ करता था।

पुराने समय के जीवन और आज की जीवनशैली की तुलना करते हुए उप राष्ट्रपति ने कहा, “आधुनिक जीवन में पृथकता, अकेलापन और अलगाव भरा हुआ है जिसके परिणाम स्वरूप अवसाद जन्म लेता है। आज के समय में पुराने दौर की बात नहीं रह गई है।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)