उनके परिवार ने कहा कि जिब्रान नासिर को 12 से अधिक हथियारबंद लोगों ने उनकी कार से अगवा कर लिया।
नासिर की पत्नी ने कहा कि दंपती बृहस्पतिवार की शाम खाना खाने के बाद घर लौट रहे थे, तभी दो सफेद वैन में सवार हथियारबंद लोगों ने इलाके में उनकी कार को रोक लिया।
वकील की पत्नी मंशा पाशा ने बताया कि वे लोग नासिर को उठा ले गए लेकिन उन्हें कोई नुकसान नहीं पहुंचाया। उन्होंने कहा कि उन्हें नहीं पता कि अपहरण के पीछे कौन लोग जिम्मेदार हैं।
पुलिस ने बताया कि नासिर के अपहरण की अभी तक किसी ने तत्काल जिम्मेदारी नहीं ली है और मामले की जांच की जा रही है।
मानवाधिकार कार्यकर्ताओं ने इस घटना की निंदा की और उन्होंने नासिर की रिहाई की मांग को लेकर शहर में एक शांतिपूर्ण रैली भी की।
‘एमनेस्टी इंटरनेशनल’ ने कहा कि पाकिस्तानी अधिकारियों को तेजी से और निष्पक्ष रूप से जांच करनी चाहिए और उनका पता लगाना चाहिए।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY