देश की खबरें | दिल्ली चिड़ियाघर को कानपुर चिड़ियाघर से एक रॉयल बंगाल बाघिन मिली
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 19 नवंबर दिल्ली चिड़ियाघर को छह साल में पहली बार प्रजनन के लिए पशु आदान-प्रदान कार्यक्रम के तहत कानपुर चिड़ियाघर से एक रॉयल बंगाल बाघिन मिली है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

बाघिन बरखा छह साल की है। वह बाघ करण के साथ जोड़ी बनाएगी, जिसकी उम्र भी छह साल के आसपास है।

यह भी पढ़े | Quota in MBBS, BDS Seats: स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन का बड़ा ऐलान- Covid वॉरियर्स के बच्चों के लिए MBBS/BDS में 5 सीटें होंगी रिजर्व.

चिड़ियाघर के निदेशक रमेश पांडे के अनुसार, रॉयल बंगाल टाइगर के संरक्षण प्रजनन कार्यक्रम में भाग लेने वाला चिड़ियाघर होने के बावजूद, दिल्ली चिड़ियाघर में छह साल से कोई बंगाल बाघिन नहीं थी।

केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण के अनुसार, संरक्षण प्रजनन कार्यक्रम उन प्रजातियों का संरक्षण करने का एक प्रयास है, जिनकी संख्या कई कारणों से कम हो रही है।

यह भी पढ़े | FIR Against BJP MLA: महाराष्ट्र के औरंगाबाद में BJP MLA प्रशांत बंब सहित 15 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज, मिल के फंड में घोटाले का आरोप.

दिल्ली चिड़ियाघर में एक साल पहले तक तीन रॉयल बंगाल टाइगर थे।

तीन बाघों में से एक, आठ वर्षीय राम की किडनी खराब होने के कारण पिछले साल सितंबर में चिड़ियाघर में मृत्यु हो गई। उसे 2014 में मैसूर चिड़ियाघर से लाया गया था।

अभी, चिड़ियाघर में दो नर रॉयल बंगाल बाघ - बिट्टू और करण हैं। इसके अलावा, सात सफेद बाघ हैं, जिनमें तीन मादा और चार नर हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)