नयी दिल्ली, आठ अगस्त नाबालिग बच्ची के साथ हुए यौन उत्पीड़न और बर्बरता के विरोध में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर के बाहर प्रदर्शन कर रही दिल्ली महिला कांग्रेस की कार्यकर्ताओं को शनिवार को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।
दिल्ली कांग्रेस की ओर से जारी एक बयान में दावा किया गया कि पीड़ित बच्ची के लिए न्याय की मांग कर रही पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ सिविल लाइन्स पुलिस ने बदसलूकी की।
यह भी पढ़े | आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत आज से भोपाल के दो दिवसीय दौरे पर: 8 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.
पार्टी ने आरोप लगाया कि, “महिला कांग्रेस कार्यकर्ता मुख्यमंत्री से मिलना चाहती थीं लेकिन उनके साथ बदसलूकी की गई और पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया।”
हालांकि एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने इन आरोपों को खारिज किया और कहा कि हिरासत में ली गई कार्यकर्ताओं को बाद में छोड़ दिया गया।
दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष अनिल कुमार ने दावा किया कि राष्ट्रीय राजधानी में कानून व्यवस्था बदहाल है और महिलाएं असुरक्षित हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY