देश की खबरें | मिनी ट्रक की चपेट में आने से दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल की मौत
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, एक नवंबर उत्तर-पूर्वी दिल्ली के हर्ष विहार में रविवार को एक मिनी ट्रक की कथित तौर पर चपेट में आने से दिल्ली पुलिस के एक हेड कांस्टेबल की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि दुर्गेश कुमार (40) प्रीत विहार पुलिस स्टेशन में तैनात थे। मिनी ट्रक के चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

यह भी पढ़े | दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल की सड़क हादसे में मौत: 1 नवंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

पुलिस के अनुसार, अपनी बुलेट मोटरसाइकिल पर सवार कुमार को श्मशान घाट के पास मिनी ट्रक ने कथित तौर पर टक्कर मार दी।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि कुमार को डॉ. हेगडेवार अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़े | Rajasthan Lockdown Guidelines: राजस्थान में लॉकडाउन की नई गाइडलाइन जारी, 16 नवंबर तक शैक्षणिक संस्थान, 30 नवंबर तक सिनेमा हॉल और मल्टिप्लेक्स को बंद रखने के आदेश.

पुलिस उपायुक्त (उत्तर-पूर्वी) वेद प्रकाश सूर्या ने कहा, ‘‘हमने मामला दर्ज कर लिया है और चालक को गिरफ्तार किया है।’’

उन्होंने बताया कि चालक की पहचान यहां के सबोली गांव निवासी नरेश कुमार के रूप में हुई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)