देश की खबरें | दिल्ली सरकार और मासिक सीरो-सर्वे करने की योजना बना रही है, अगला सर्वे अगस्त में होगा: जैन
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 22 जुलाई स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने बुधवार को कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 से निपटने की बेहतर नीतियां बनाने के लिए दिल्ली सरकार ने मासिक सीरो-सर्वे (रक्त जांच) कराने का फैसला किया है।

सरकार के ताजा सीरो-सर्वे के नतीजे आने के बाद यह निर्णय किया गया है। नतीजों में पाया गया कि शहर के करीब 23 प्रतिशत लोग कोविड-19 से प्रभावित हुए हैं।

यह भी पढ़े | ईडी ने फर्टिलाइजर घोटाला केस में राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत के भाई के ठिकाने पर की छापेमारी: 22 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

जैन ने पत्रकारों से कहा कि अगला सर्वे एक अगस्त से 15 अगस्त के बीच किया जाएगा।

जैन ने कहा, ‘‘ 27 जून से पांच जुलाई के बीच किए गए सीरो-सर्वे के कल नतीजे आए, जिनमें एक चौथाई लोगों में एंटीबॉडी विकसित होने की बात सामने आई, इसका मतलब वे संक्रमित हुए और ठीक हो गए। जिन लोगों के नमूने लिए गए थे, उनमें से अधिकतर लोगों को नहीं पता था कि वे संक्रमित थे।’’

यह भी पढ़े | Vikas Dubey Encounter: सुप्रीम कोर्ट ने कहा- एक हफ्ते में गठित हो जांच आयोग, 2 महीने में मांगी रिपोर्ट.

उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार ने संक्रमित होने के बाद ठीक हुए लोगों की पहचान करने और साथ ही कोविड-19 से निपटने के लिए बेहतर नीतियां बनाने के लिए अब और मासकि सीरो-सर्वे करने का फैसला किया है।

प्लाज्मा देने के लिए पैसे लेने की खबरों के सवाल पर जैन ने आगाह किया कि प्लाज्मा बेचने और खरीदने की कोशिश करने वालों के खिलाफ ‘‘कड़ी कार्रवाई’’ की जाएगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)