देश की खबरें | दिल्ली सरकार ने ‘रेड लाइट आन, गाड़ी आफ’ अभियान 30 नवम्बर तक बढ़ाया
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 11 नवम्बर दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने बुधवार को कहा कि आप सरकार ने वाहनों से होने वाले प्रदूषण को कम करने के लिए ‘रेड लाइट आन, गाड़ी आफ’ अभियान को 30 नवम्बर तक बढ़ाने का फैसला किया है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने 21 अक्टूबर को इस अभियान की शुरुआत करते हुए कहा था कि यदि शहर में 10 लाख वाहन भी इस अभियान में शामिल हो जाते हैं, तो एक वर्ष में पीएम10 का स्तर 1.5 टन और पीएम2.5 का 0.4 टन कम हो जाएगा।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Elections Results 2020: चुनाव नतीजों को लेकर दिग्विजय सिंह बोले-नीतीश जी को बड़ा दिल करके तेजस्वी के लिए सीएम पद की अनुशंसा करनी चाहिए.

राय ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘अभियान को 15 नवंबर तक जारी रखना था। हालांकि, दिल्ली सरकार ने प्रदूषण की स्थिति को देखते हुए इसे 30 नवम्बर तक बढ़ाने का फैसला किया है।’’

उन्होंने कहा कि इसे अभियान का 'चरण 2' कहा जाएगा।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Elections Results: जीतनराम मांझी का चिराग पासवान पर तंज, जिस डाल पर बैठें उसे ही नहीं काटा करते.

राय ने विपक्ष से भी अपील की कि वह ऐसे बयान देने से बचे, जो पटाखों पर प्रतिबंध के खिलाफ लोगों को भड़काते हों।

उन्होंने कहा, ‘‘प्रतिबंध लागू करने में हमें सभी के समर्थन की आवश्यकता है। यदि आप इसका समर्थन नहीं कर सकते हैं, तो कृपया कोई भड़काऊ बयान न दें। प्रदूषण लोगों के बीच अंतर नहीं करता।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)