देश की खबरें | दिल्ली दमकल सेवा का कर्मी कोरोना वायरस से संक्रमित
जियो

नयी दिल्ली, पांच जून दिल्ली अग्निशमन सेवा के नियंत्रण कक्ष में कार्यरत 44 वर्ष के एक टेलीफोन ऑपरेटर के शुक्रवार को कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई जिसके बाद दफ्तर को संक्रमणमुक्त किया गया है।

अधिकारियों ने बताया कि शाहदरा निवासी कर्मचारी अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ रहता है। वह आग की घटनाओं से जुड़े फोन कॉल दर्ज करता था।

यह भी पढ़े | उत्तर प्रदेश: एक साथ 25 स्कूलों में पढ़ाकर टीचर ने कमाए 1 करोड़ रुपये.

वह एक जून को दफ्तर आया था और उसके बाद से चिकित्सा अवकाश पर था।

एक वरिष्ठ अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि कर्मचारी अस्वस्थ था और उसने अपनी कोरोना वायरस की जांच कराई थी। शुक्रवार को उसकी रिपोर्ट आई जिसमें संक्रमण की पुष्टि हुई। फिलहाल वह डॉक्टरों की सलाह पर घर में पृथक-वास में है।

यह भी पढ़े | कोरोना के मुंबई में 1150 नए मरीज पाए गए, 53 की मौत: 5 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने कहा कि एहतियात के तौर पर दमकल विभाग के नियंत्रण कक्ष को संक्रमणमुक्त कराया गया है और कामकाज बहाल कर दिया गया है।

दमकल अधिकारियों के अनुसार पिछले कुछ महीने में विभाग के कुछ कर्मचारी कोरोना वायरस संक्रमित पाये गये हैं और प्रोटोकॉल के अनुसार उन्हें आराम करने की सलाह दी गयी है।

हालांकि, उन्होंने बताया कि दिल्ली अग्निशमन सेवा नियंत्रण कक्ष में कोविड-19 संक्रमण का यह पहला मामला है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)