देश की खबरें | दिल्ली भाजपा ने नगर निगम की छवि सुधारने के लिए कार्य समूह बनाने की योजना बनाई
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, आठ अगस्त दिल्ली में 2022 नगर निगम चुनावों के मद्देनजर, भाजपा की शहर इकाई ने राष्ट्रीय राजधानी में नगर निगमों द्वारा किए गए कार्यों के मूल्यांकन और लोगों के बीच नगर निकाय की छवि सुधारने के लिए 18-सदस्यीय एक कार्य समूह बनाने की योजना बनाई है।

दिल्ली में तीन भाजपा शासित नगर निगमों पर आम आदमी पार्टी (आप) के बढ़ते हमलों के बीच पार्टी की यह योजना सामने आई है।

यह भी पढ़े | भारत में कोरोना रिकवरी रेट 68.32% , मृत्यु दर 2.04% दर्ज की गई: 8 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पार्टी की दिल्ली इकाई के प्रभारी श्याम जाजू ने कहा, ‘‘कार्य समूह का नेतृत्व दिल्ली भाजपा के तीन वरिष्ठ नेता करेंगे और इनमें तीनों नगर निगमों के पांच-पांच वरिष्ठ सदस्य होंगे।’’

उन्होंने कहा कि कार्य समूह के लिए तीन नेताओं के नामों की घोषणा जल्द ही की जाएगी।

यह भी पढ़े | Online Patriotic Film Festival: देशभक्ति वाली फिल्मों का ऑनलाइन फिल्म फेस्टिवल 7 अगस्त से शुरू.

उन्होंने कहा कि प्रत्येक निगम के महापौर, उप महापौर, स्थायी समितियों के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष तथा सदन के नेता इसके सदस्य होंगे।

भाजपा 2007 से नगर निगमों पर शासन कर रही है। विपक्षी दल आप और कांग्रेस भाजपा शासित नगर निकायों पर भ्रष्टाचार और अक्षमता के आरोप लगाते रहे हैं।

जाजू ने कहा, ‘‘निगम बहुत सारे अच्छे काम करते हैं जैसे कि वे कोरोना वायरस महामारी के दौरान अग्रिम मोर्चे वाली एजेंसियों के रूप में काम कर रहे हैं। कार्य समूह इस बात पर ध्यान केंद्रित करेगा कि नगर निकायों द्वारा किए गए इन कार्यों का महत्त्व कैसे दर्शाया जाए, जो लोगों के बीच नगर निगम की छवि सुधारने और उनके प्रति एक बेहतर धारणा बनाने में मदद करेगा।

2017 के नगर निकाय चुनावों में, भाजपा ने महानगर के 272 वार्डों में से 181 में जीत दर्ज की थी। आप लगभग 50 वार्डों में जीतने में सफल रही थी।

नगर निगम के अगले चुनाव 2022 की शुरुआत में होने वाले हैं।

कृष्ण

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)