नडाल ने सिलसिलेवार ट्वीट में मंगलवार को अपने फैसले की जानकारी दी ।
उन्होंने कहा ,‘‘ हालात काफी पेचीदा हैं और कोविड - 19 के मामले बढते जा रहे हैं । ऐसा लगता है कि हम इस पर काबू नहीं पा सके हैं ।’’
यह भी पढ़े | VIVO To Exit From IPL 2020: इस साल के आईपीएल का स्पांसर नहीं होगा वीवो- मीडिया रिपोर्ट.
उन्होंने कहा कि अमेरिकी ओपन नहीं खेलने का फैसला वह नहीं लेना चाहते थे लेकिन इन हालात में यात्रा नहीं कर सकते ।
महिला वर्ग में नंबर एक खिलाड़ी एशले बार्टी पहले ही नाम वापिस ले चुकी है । फेडरर भी घुटने के आपरेशन के कारण नहीं खेलेंगे ।
यह भी पढ़े | IPL 2020 Update: कैट ने आईपीएल में Vivo को प्रोयोजक बनाए रखने पर की क्रिकेट बोर्ड की आलोचना.
एपी
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY