अगरतला, 19 अक्टूबर त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब ने भाजपा कार्यकर्ताओं से 2023 तक राज्य से वामपंथी विचारधारा का ‘सफाया’ करने का आह्वान किया है।
उल्लेखनीय है कि त्रिपुरा की 60 सदस्यीय विधानसभा के लिए वर्ष 2023 में चुनाव होने हैं।
यह भी पढ़े | Madhyra Pradesh: इमरती देवी पर कमलनाथ की टिप्पणी ने पकड़ा तूल, BJP ने मामले की शिकायत महिला आयोग में की.
उन्होंने कहा कि त्रिपुरा के दूरस्थ इलाके से भी ‘वामपंथ के बीज’ को उखाड़ फेंकें और ‘राष्ट्रवाद का संदेश’ व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विचारों को सभी भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक प्राथमिकता के आधार पर राज्य में फैलाएं।
देब ने रविवार को धलाई जिले के अमबासा में पार्टी की बैठक को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘अप सभी सुनिश्चित करें कि त्रिपुरा से वर्ष 2023 तक सभी वामपंथी विचारधारा और सोच खत्म हो जाए। यह कार्य है जो आपको मैं पूरा करने के लिए दे रहा हूं।’’
यह भी पढ़े | Hathras Case: सीबीआई जांच के चलते किसानों की फसल हुई बर्बाद, सरकार से मांगा मुआवजा.
उन्होंने जोर देकर कहा कि जब से भाजपा-आईपीएफटी की सरकार राज्य में आई है त्रिपुरा के विकास में सकारात्मक बदलाव हुआ है। देब ने पार्टी कार्यकर्ताओं से इन बदलावों को सोशल मीडिया में रेखांकित करने का आह्वान किया।
वहीं, माकपा ने कहा कि वह जल्द ही मुख्यमंत्री की टिप्पणी में बयान जारी करेगी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)












QuickLY