देश की खबरें | नोएडा में परी चौक मेट्रो स्टेशन के पास बेहोश मिले व्यक्ति की मौत
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नोएडा, 28 अगस्त नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र के परी चौक मेट्रो स्टेशन के पास पुलिस को एक व्यक्ति बेहोशी की हालत में मिला, जिसे अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

अपर उपायुक्त (जोन तृतीय) विशाल पांडे ने बताया कि शुक्रवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि परी चौक मेट्रो स्टेशन के नजदीक एक अज्ञात व्यक्ति बेहोशी की हालत में पड़ा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे गंभीर हालत में ग्रेटर नोएडा के ‘कैलाश अस्पताल’ में भर्ती कराया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़े | अरुणाचल में कोरोना वायरस के 78 नए मामले आए सामनें, COVID-19 के मरीजों की संख्या हुई 3,633.

उन्होंने बताया कि उसकी जेब में एक पत्र था, जिसमें उसके परिवार वालों के नम्बर लिखे थे। उसके परिवार को घटना की जानकारी दे दी गई है।

पांडे ने बताया कि मृतक की पहचान दिलीप मल्ला (24) के तौर पर हुई। वह बिहार का रहने वाला था।

यह भी पढ़े | Sushant Singh Rajput Case: सुशांत के भाई और विधायक नीरज कुमार सिंह ने कहा, रिया चक्रवर्ती CBI, ED और NCB की जांच से बच नहीं सकती.

उन्होंने बताया कि मृतक के परिवार वालों का कहना है कि उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी और वह पांच महीने पहले बिना बताए घर से चला गया था।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)