देश की खबरें | प्रेमिका के भाई के हमले में दलित युवक घायल, आरोपी गिरफ्तार
जियो

कोच्चि, आठ जून केरल में प्रेमिका के भाई द्वारा तलवार से कथित तौर पर किए गए हमले में एक दलित युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हमलवार दोनों के संबंधों का विरोध कर रहा था।

पुलिस सूत्रों ने सोमवार को बताया कि यहां से 40 किलोमीटर दूर मुवत्तापुझा में कल शाम हुई इस घटना में युवक के हाथ, चेहरे और गर्दन पर चोट आई है। उसे कोट्टायम स्थित राजकीय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़े | चीन से तनाव पर बोले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, देश के मान-सम्मान पर चोट बर्दाश्त नहीं करेंगे.

उसकी हालत गंभीर बताई जाती है। हमले को रोकने की कोशिश करने वाले उसके मित्र को भी चोट आई है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि सोमवार शाम 22 वर्षीय हमलावर को मुवत्तापुझा के पास एक खाली पड़ी इमारत से गिरफ्तार कर लिया गया।

यह भी पढ़े | Gold Price Today: सोने में 348 रुपये और चांदी में 794 रुपये की तेजी.

उन्होंने बताया कि घटना के बाद फरार हुए हमलावर को पकड़ने के लिए पुलिस ने अभियान छेड़ दिया था। हमले में उसकी कथित तौर पर मदद करने वाले 17 वर्षीय एक लड़के को पहले ही हिरासत में ले लिया गया था।

घटना के संबंध में भादंसं की धारा 307 (हत्या के प्रयास) और अनुसूचित जाति एवं जनजाति (अत्याचार रोकथाम) कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है।

उन्होंने बताया कि हमलावर व्यक्ति दलित युवक से अपनी 18 वर्षीय बहन के संबंधों का विरोध कर रहा था और संभवत: इसी वजह से घटना को अंजाम दिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)