जरुरी जानकारी | साइबर खतरे का पता लगाने वाली प्रणाली 'त्रिनेत्र' पेश

नयी दिल्ली, 25 अगस्त केंद्रीय संचार राज्य मंत्री देवुसिंह चौहान ने शुक्रवार को साइबर खतरे का पता लगाने और उसका समाधान करने में सक्षम प्रणाली 'त्रिनेत्र' पेश की।

एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि देश में विकसित इस प्रणाली को सी-डॉट के 40वें स्थापना दिवस पर पेश किया किया गया। इसे सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ टेलीमैटिक्स (सी-डॉट) ने विकसित किया है।

त्रिनेत्र कई सुरक्षा प्रणालियों का एक संयोजन है जो चौबीस घंटे वास्तविक समय पर कार्रवाई-योग्य साइबर सुरक्षा स्थिति और साइबर खतरों का पता लगाने के साथ समाधान प्रदान करता है।

चौहान ने युवा इंजीनियरों और उद्यमियों से आत्मनिर्भर भारत के दृष्टिकोण को साकार करने के लिये निरंतर नवोन्मेष करने का आह्वान किया।

उन्होंने राष्ट्रीय राजधानी में स्थित सी-डॉट परिसर में सी-डॉट के एंटरप्राइज सिक्योरिटी ऑपरेशन सेंटर (ईएसओसी) का भी उद्घाटन किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)