जरुरी जानकारी | राजमार्ग प्राधिकरण के ईमेल सर्वर पर साइबर हमला, डेटा का कोई नुकसान नहीं

नयी दिल्ली, 29 जून भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने सोमवार को कहा कि उसके ईमेल सर्वर पर रविवार रात को साइबर हमला हुआ लेकिन त्वरित कार्रवाई से डेटा की हानि नहीं हुई।

प्राधिकरण ने एहतियात के तौर पर सर्वर को बंद कर दिया था।

यह भी पढ़े | बीजेपी सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर का राहुल गांधी पर वार, कहा- विदेशी महिला के गर्भ से जन्मा व्यक्ति नहीं हो सकता राष्ट्रभक्त.

एनएचएआई के मुख्य महाप्रबंधक (आईटी) अखिलेश श्रीवास्तव ने कहा, "एनएचएआई ईमेल सर्वर पर वायरस (रैंसम) का हमला कल रात हुआ था। सुरक्षा प्रणाली ने सुरक्षा के नजरिए से इस हमले को नाकाम कर दिया और ईमेल के सर्वर को बंद कर दिया गया।’’

उन्होंने कहा कि अब सर्वर को बहाल कर दिया गया है।

यह भी पढ़े | Coronavirus: पीएम नरेंद्र मोदी ने फिर किया आयुर्वेद को अपनाने का आह्वान, जानें क्या है डॉक्‍टर की सलाह.

उन्होंने कहा, "कोई डेटा नुकसान नहीं हुआ है। एनएचएआई का डेटा लेक और अन्य सिस्टम इस हमले से अप्रभावित रहे।"

सरकार ने इस महीने की शुरुआत में व्यक्तियों और व्यवसायों के खिलाफ बड़े पैमाने पर साइबर हमले के खिलाफ चेतावनी दी थी।

भारत की साइबर सुरक्षा एजेंसी सीईआरटी-इन ने एक सलाहकार चेतावनी जारी की थी कि संभावित फिशिंग हमले सरकारी एजेंसियों, विभागों और व्यापार निकायों को निशाना सकते हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)