सीआरपीएफ के हेड कॉन्स्टेबल ने सब इंस्पेक्टर की जान ली, खुद को भी मारी गोली
केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) में बतौर उपनिरीक्षक (एसआई) काम कर रहे एक व्यक्ति की बल में उसके सहयोगी हेड कॉन्स्टेबल ने गोली मारकर जान ले ली.
हैदराबाद, 26 दिसंबर : केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) में बतौर उपनिरीक्षक (एसआई) काम कर रहे एक व्यक्ति की बल में उसके सहयोगी हेड कॉन्स्टेबल ने गोली मारकर जान ले ली. पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह घटना यहां से करीब 285 किलोमीटर दूर मुलुगु जिले के वेंकटपुरम गांव में हुई.
मुलुगु के पुलिस अधीक्षक (एसपी) संग्राम सिंह ने ‘पीटीआई-’ को बताया, “घटना सीआरपीएफ के शिविर में हुई जहां हेड कॉन्स्टेबल ने सीआरपीएफ के एसआई पर गोली चला दी. यह भी पढ़ें : केरल में श्रमिकों के दो समूहों में झड़प, 5 पुलिसकर्मी घायल
एसआई की मौके पर ही मौत हो गई जबकि खुद को गोली मारने की वजह से हेड कॉन्स्टेबल की हालत नाजुक बनी हुई है. घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.”
Tags
संबंधित खबरें
Telangana Shocker: तेलंगाना के मेडक में कर्ज से परेशान दंपति ने 1.5 लाख में बेचा नवजात बेटा, 5 गिरफ्तार
Mancherial Horror: तेलंगाना के मंचिरियाल में दर्दनाक हादसा, लोहे का स्टैंड 11 केवी लाइन से टकराया, करंट लगने से दो मजदूरों की मौत
विजय देवरकोंडा-रश्मिका मंदाना का ग्रैंड रिसेप्शन: हैदराबाद में सितारों का जमावड़ा, जानें, स्थान, समय और मेहमानों की लिस्ट
Bonu Komali Death: हैदराबाद में बीएससी छात्रा और यूट्यूबर बोनु कोमली की संदिग्ध मौत, मां को 'I Love You' मैसेज भेजकर उठाया आत्मघाती कदम
\