देश की खबरें | न्यायालय ने रिपब्लिक मीडिया ग्रुप से टीआरपी घोटाला मामले में बंबई उच्च न्यायालय के पास जाने को कहा
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 15 अक्टूबर उच्चतम न्यायालय ने बृहस्पतिवार को रिपब्लिक मीडिया ग्रुप से मुंबई पुलिस द्वारा दर्ज टेलीविजन रेटिंग प्वाइंट्स (टीआरपी) घोटाला मामले में बम्बई उच्च न्यायालय के पास जाने को कहा।

न्यायमूर्ति डी वाई चंद्रचूड़, न्यायमूर्ति इंदु मल्होत्रा और न्यायमूर्ति इंदिरा बनर्जी की पीठ ने कहा कि उच्च न्यायालय कोविड-19 वैश्विक महामारी के दौरान काम करता रहा है और मीडिया समूह को उसके पास जाना चाहिए, क्योंकि उसका कार्यालय वर्ली में है।

यह भी पढ़े | Delhi Air Pollution: राजधानी दिल्ली में हवा की गुणवत्ता बेहद खराब होने के चलते केजरीवाल सरकार का बड़ा फैसला, शुरू किया ‘रेड लाइट ऑन, गाड़ी ऑफ’ अभियान.

मीडिया हाउस के लिए पेश हुए वरिष्ठ वकील हरीश साल्वे ने जारी जांच को लेकर संशय जताते हुए कहा, ‘‘हाल के दिनो में आयुक्तों के साक्षात्कार देने का चलन देखा जा रहा है।’’

मुंबई पुलिस ने टीआरपी घोटाले के संबंध में एक मामला दर्ज किया है और जांच के लिए रिपब्लिक टीवी के मुख्य वित्तीय अधिकारी एस सुंदरम को सम्मन जारी किया है।

यह भी पढ़े | NDMC मेडिकल कॉलेज और हिंदू राव अस्पताल के डॉक्टर्स 16 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर ‘वेतन न देने’ को लेकर करेंगे शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन: 15 अक्टूबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

पुलिस ने ‘फक्त मराठी’ और ‘बॉक्स सिनेमा’ के मालिकों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया है।

रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क के मालिकाना हक वाले आर्ग आउटलाइयर मीडिया प्राइवेट लिमिटेड ने न्यायालय में यह याचिका दायर की है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)