देश की खबरें | कोरोना वायरस संक्रमित ने लगाई फांसी
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

कोरबा, छह अगस्त छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा जिले में कोविड-19देखभाल केन्द्र में एक कोरोना वायरस संक्रमित मरीज ने फांसी लगाकर जान दे दी है।

जांजगीर चांपा जिले के पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के जांजगीर शहर के एक स्कूल में बने कोविड-19 देखभाल केन्द्र के शौचालय में मरीज ने फांसी लगाकर जान दे दी है।

यह भी पढ़े | 12-Year-Old Girl Raped in Delhi: दिल्ली पुलिस ने 12 साल की मासूम बच्ची के साथ रेप करने वाले आरोपी व्यक्ति को किया गिरफ्तार.

जांजगीर के कोतवाली थाना के प्रभारी लखेश केंवट ने बताया कि मरीज डभरा ब्लॉक के जमगहन गांव निवासी था। कुछ दिनों पहले यह व्यक्ति गुजरात से अपने गांव पहुंचा था। जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने उसका नमूना जांच के लिए भेजा था। उसमें कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि की गई।

केंवट ने बताया कि मरीज को चार अगस्त को भर्ती कराया गया था। जहां आज सुबह उसने फांसी लगाकर जान दे दी।

यह भी पढ़े | Sri Lanka Elections Results 2020: पीएम नरेंद्र मोदी ने जीत की ओर अग्रसर श्रीलंका के पीएम महिंदा राजपक्षे को दी बधाई.

पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मरीज ने फांसी क्यों लगाई है अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सं संजीव

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)