देश की खबरें | कोरोना वायरस: कांग्रेस ने गोवा में म्यूजिक फेस्टिवल आयोजित करने का विरोध किया
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

पणजी, छह नवंबर विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने कोरोना वायरस महामारी के बीच गोवा में सनबर्न ईडीएम फेस्टिवल की मेजबानी का शुक्रवार को विरोध किया।

हालांकि राज्य के स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि लोग आवश्यक सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करते हुए इसमें शामिल हो सकते हैं।

यह भी पढ़े | Tamil Nadu: मद्रास हाईकोर्ट की मदुरै बेंच ने पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार आरोपी को दी जमानत, पीड़िता को 18 साल होने पर करेगा शादी.

गोवा पर्यटन विभाग ने 'इलेक्ट्रॉनिक डांस म्यूजिक' (ईडीएम) महोत्सव के लिए अनुमति दे दी है जो 27-28 दिसंबर को उत्तरी गोवा जिले के वगेटर में आयोजित किया जाना है।

कांग्रेस नेताओं ने एक होटल के बाहर विरोध प्रदर्शन किया, जहां महोत्सव के आयोजक एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करने वाले थे।

यह भी पढ़े | COVID-19: उत्तर प्रदेश में घट रही हैं हॉट स्पॉट और कंटेनमेंट जोन की संख्या.

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता संकल्प अमोनकर ने महोत्सव रद्द करने का मांग करते हुए कहा कि इससे संक्रमण के फैलने का खतरा काफी बढ़ जाएगा।

उन्होंने कहा, “लोगों ने घरों में रहकर खुद को कोविड-19 से बचाया है लेकिन फिर भी नए मामले सामने आते ही रहे हैं।”

उन्होंने कहा, “लोगों से सनबर्न म्यूजिक फेस्टिवल में मास्क पहनने और डांस करते हुए सामाजिक दूरी बनाए रखने की उम्मीद ना करें। हम सभी जानते हैं कि इन समारोहों में क्या होता है।”

लेकिन स्वास्थ्य मंत्री विश्वजीत राणे ने कोविड-19 पर एक विशेषज्ञ समिति की बैठक की अध्यक्षता करने के बाद संवाददाताओं से कहा कि लोग मास्क और दस्ताने पहन कर इस तरह के आयोजनों में भाग ले सकते हैं।

मंत्री ने कहा, ‘‘मैं निश्चित रूप से मुख्यमंत्री से अनुरोध करूंगा कि वे समारोह के लिए सख्त मानक संचालन प्रक्रिया लागू करें और नियम बनाया जाए कि अगर आयोजक प्रोटोकॉल का उल्लंघन करते हैं तो उन्हें गंभीर रूप से दंडित किया जाना चाहिए ।’’

सनबर्न फेस्टिवल का आयोजन करने वाले परसेप्ट लाइव के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक हरिंदर सिंह ने कहा कि वायरस को फैलने से रोकने के लिए उचित उपाय किए जाएंगे ।

उन्होंने कहा कि समारोह में शामिल होने वालों की संख्या 10,000 प्रति दिन तक सीमित रहेगी ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)