देश की खबरें | भारत में 24 दिनों में कोरोना के मामले 10 लाख से बढ़कर 22 लाख हुए
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 10 अगस्त भारत में 24 दिनों में कोविड-19 के मामले 10 लाख से बढ़कर 22 लाख हो गए और पिछले चार दिन में प्रतिदिन 60,000 से अधिक मामले सामने आए हैं।

यह जानकारी स्वास्थ्य मंत्रालय के सोमवार के आंकड़ों के विश्लेषण से सामने आयी है।

यह भी पढ़े | दिल्ली के आर्मी रिसर्च एंड रेफरल हॉस्पिटल में वेंटिलेटर सपोर्ट पर पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी- रिपोर्ट: 10 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

आंकड़ों के अनुसार स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या में भी तेजी से वृद्धि हुयी है और यह बढ़कर 15 लाख से अधिक हो गयी है। पिछले 24 घंटों में रिकॉर्ड 54,859 लोग स्वस्थ हुए हैं।

भारत में मरीजों के स्वस्थ होने की दर अब लगभग 70 प्रतिशत है।

यह भी पढ़े | Andaman and Nicobar Lockdown Extended: अंडमान और निकोबार में लॉकडाउन बढ़ा, कोरोना के बढ़ते प्रकोप के बाद लिया गया फैसला.

मंत्रालय ने कहा कि भारत में मृत्यु दर गिरकर लगभग दो प्रतिशत हो गयी है।

भारत में 17 जुलाई को संक्रमित लोगों की संख्या दस लाख को पार कर 10,03,832 तक पहुंच गयी थी। वहीं कोविड-19 के कारण 25,602 मौतें हुयी थीं। सात अगस्त को कोरोना वायरस के मामलों की संख्या 41,585 मौतों के साथ 20,27,074 थी।

देश में कोविड-19 मामलों के एक लाख तक पहुंचने में 110 दिन लगे। मामलों की संख्या दो लाख तक पहुंचने में एक और पखवाड़ा लगा जबकि उसके अगले 18 दिनों में कुल संख्या चार लाख तक पहुंच गयी।

कुल मामले 17 जुलाई को बढ़कर 10 लाख से अधिक हो गए जबकि 29 जुलाई को मामलों की संख्या 15 लाख हो गयी वहीं सात अगस्त को यह 20 लाख का आंकड़ा पार कर गयी।

अगले तीन दिनों में, आंकड़ा 22 लाख से भी अधिक हो गया और अब यह 22,15,074 पर है।

सरकारी आंकड़ों के अनुसार मरने वालों की संख्या बढ़कर 44,386 हो गई है।

भारत में कोरोना वायरस का पहला मामला केरल में 30 जनवरी को सामने आया था।

अमेरिका और ब्राजील के बाद भारत में कोरोना वायरस के सबसे अधिक मामले सामने आए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)