देश की खबरें | नहीं रहे कांग्रेस के दिग्गज नेता अहमद पटेल
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 25 नवंबर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल का बुधवार को तड़के निधन हो गया।

71 वर्षीय पटेल के पुत्र फैजल ने अपने पिता के निधन की पुष्टि करते हुए बताया कि पटेल ने तड़के करीब तीन बज कर 30 मिनट पर अंतिम श्वांस ली।।

यह भी पढ़े | कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और सोनिया गांधी के राजनीतिक सलाहकार अहमद पटेल का निधन, COVID19 से थे संक्रमित: 25 नवंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

कोरोना वायरस से संक्रमित पटेल पिछले करीब एक माह से गुरूग्राम के अस्पताल में भर्ती थे और उनके स्वास्थ्य संबंधी जटिलताएं बढ़ गई थीं।

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के विश्वस्त सहयोगियों में से एक पटेल उनके राजनीतिक सलाहकार थे।

यह भी पढ़े | Uttar Pradesh: अयोध्या का एयरपोर्ट भगवान राम के नाम पर, कैबिनेट से मिली मंजूरी.

कांग्रेस के कोषाध्यक्ष रहे पटेल पार्टी के संकटमोचक के रूप में भी जाने जाते थे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी सहित विभिन्न नेताओं ने पटेल के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)