देश की खबरें | कांग्रेस नेता अजय माकन, रणदीप सुरजेवाला केंद्रीय पर्यवेक्षक के तौर पर जयपुर भेजे गए : सूत्र

नयी दिल्ली, 12 जुलाई राजस्थान में गुटबाजी के संकट को टालने के लिये कांग्रेस ने अपने वरिष्ठ नेताओं अजय माकन और रणदीप सुरजेवाला को केंद्रीय पर्यवेक्षक के तौर पर जयपुर भेजा है।

सूत्रों ने कहा कि दोनों नेता पार्टी महासचिव और राजस्थान प्रभारी अविनाश पांडे के साथ रविवार देर शाम तक जयपुर पहुंच जाएंगे और पार्टी विधायकों के साथ चर्चा करेंगे।

यह भी पढ़े | मुंबई में आज COVID-19 के 1,263 नए मामले सामने आए, 44 की मौत : 12 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आज रात पार्टी विधायकों की एक बैठक बुलाई है।

सूत्रों ने कहा कि करीब 19 कांग्रेसी विधायक उप-मुख्यमंत्री सचिन पायलट की तरफ हैं और उनसे संपर्क नहीं हो पा रहा।

यह भी पढ़े | Kerala Gold Smuggling Case: NIA कोर्ट ने आरोपी स्वप्ना सुरेश और संदीप नायर को भेजा 14 दिन की रिमांड पर, सोमवार को आएगा COVID-19 रिजल्ट.

पार्टी के अंदर ही बगावत का सामना कर रही कांग्रेस राजस्थान में अपनी सरकार बचाने की कोशिश कर रही है।

कांग्रेस विधायकों की कथित खरीद-फरोख्त की कोशिश की जांच कर रही राज्य पुलिस द्वारा नोटिस भेजे जाने से पायलट नाराज बताये जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने भाजपा पर उनकी सरकार को गिराने की साजिश रचने का आरोप लगाया लेकिन भाजपा ने आरोपों से इनकार किया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)