देश की खबरें | महिला आयोग ने झारखंड में सामूहिक बलात्कार के मामले की जांच दो माह में पूरी करने को कहा
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 10 दिसंबर राष्ट्रीय महिला आयोग ने झारखंड के दुमका जिले में एक महिला के साथ 17 पुरुषों द्वारा कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार किए जाने की घटना पर चिंता व्यक्त करते हुए बृहस्पतिवार को राज्य पुलिस से कहा कि वह इस मामले की जांच दो महीनों के भीतर पूरी करे।

खबरों के मुताबिक, बाजार से लौट रही महिला के साथ 17 लोगों ने बलात्कार किया और उसके पति को बंधक बनाए रखा। यह घटना मंगलवार रात की है।

यह भी पढ़े | Attack on BJP Chief JP Nadda Convoy: पश्चिम बंगाल में हुए हमले पर बोले जेपी नड्डा- बुलेट प्रूफ गाड़ी की वजह से हूं सुरक्षित.

महिला ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने शराब पी रखी थी।

महिला आयोग ने एक बयान में कहा कि वह इस घटना से चिंतित है और इसका स्वत: संज्ञान लिया है।

यह भी पढ़े | Central Vista Project: वैदिक मंत्रोच्चार के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने किया नये संसद भवन का शिलान्यास, देखें विडियो.

आयोग ने कहा, ‘‘महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने झारखंड के पुलिस महानिदेशक को पत्र लिखकर कहा है कि गृह मंत्रालय के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए इस मामले की जांच दो महीनों में पूरी की जाए।’’

महिला आयोग ने इस मामले में पुलिस से कार्रवाई रिपोर्ट भी मांगी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)