जरुरी जानकारी | कॉफी डे एंटरप्राइजेज को जून तिमाही में 22.51 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ

नयी दिल्ली, 15 अगस्त कैफे कॉफी डे शृंखला का संचालन करने वाली कंपनी कॉफी डे एंटरप्राइजेज लिमिटेड (सीडीईएल) ने चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 22.51 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध लाभ अर्जित किया है।

कंपनी ने शेयर बाजार बीएसई को दी गई सूचना में कहा है कि एक साल पहले की समान तिमाही में उसे 18 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था।

अप्रैल-जून तिमाही में कंपनी की परिचालन आय 247.29 करोड़ रुपये रही जबकि साल भर पहले की समान अवधि में उसकी आय 210.49 करोड़ रुपये रही थी।

समीक्षाधीन अवधि में सीडीईएल का कुल व्यय मामूली रूप से बढ़कर 239.93 करोड़ रुपये हो गया।

कंपनी ने कहा कि कॉफी एवं संबंधित कारोबार से उसकी जून तिमाही में आय 233.20 करोड़ रुपये रही जबकि आतिथ्य क्षेत्र से उसे 14.19 करोड़ रुपये की आय हुई।

बीती तिमाही में कंपनी का कुल राजस्व 263.98 करोड़ रुपये रहा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)