देश की खबरें | भाजपा के ‘नबन्ना मार्च' के दौरान कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

कोलकाता, आठ अक्टूबर भाजपा के ‘नबन्ना मार्च’ के दौरान बृहस्पतिवार को उस समय पार्टी कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प हो गई जब भगवा दल के सदस्यों ने बैरिकेड को लांघने का प्रयास किया।

पुलिस ने यह जानकारी दी।

यह भी पढ़े | Farm Bills: कृषि कानून को लेकर विपक्ष का विरोध जारी, सुप्रीम कोर्ट जा सकती है कांग्रेस.

राज्य में खराब होती कानून-व्यवस्था के खिलाफ कोलकाता और हावड़ा से भाजपा के हजारों कार्यकर्ताओं ने राज्य सचिवालय ‘नबन्ना' तक मार्च का आयोजन किया था।

भाजपा के ‘नबन्ना मार्च’ के दौरान हावड़ा के संतरागाछी में कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए पुलिस ने पानी की बौछारों, आंसू गैस का इस्तेमाल करने के साथ-साथ लाठियां भांजी। इसमें भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राजू बनर्जी और सांसद ज्योतिर्मय सिंह महतो घायल हो गए।

यह भी पढ़े | दिल्ली: नरेला में PVS सोल बनाने वाली फैक्ट्री में लगी आग, आसपास की इमारतों को कराया गया खाली.

कोलकाता के हेस्टिंग्स इलाके में भी पुलिस ने लाठी-चार्ज किया।

भाजपा सूत्रों ने बताया कि कोलकाता और हावड़ा से ‘नबन्ना’ तक दो-दो मार्च निकाले जा रहे थे।

सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस सरकार ने बुधवार को महामारी अधिनियम का हवाला देते हुए प्रदर्शन की अनुमति देने से इनकार कर दिया था। साथ ही कहा था कि केवल मानकों का पालन करते हुए 100 लोगों के साथ लोकतांत्रिक रैलियों की इजाजत दी जाएगी।

राज्य सरकार ने ‘नबन्ना’ को रोगाणुमुक्त करने के लिए आठ अक्टूबर से दो दिन तक इसे बंद किए जाने की घोषणा की थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)