देश की खबरें | महिला पर अभद्र टिप्पणी के बाद दो समूहों के बीच हुई झड़प, कई लोग घायल
जियो

मुजफ्फरनगर (उप्र), 11 जून मुजफ्फरनगर में रतनपुरी पुलिस थाना क्षेत्र के शामली गांव में एक महिला पर कथित रूप से अभद्र टिप्पणियां किए जाने के बाद दो समूहों के बीच हुई झड़प में कम से कम छह लोग घायल हो गए हैं।

पुलिस ने बताया कि निशांत और सचिन नाम के दो पुरुषों ने बुधवार शाम को एक महिला पर कथित रूप से अभद्र टिप्पणियां की, जिसके बाद कुछ लोगों ने उन्हें ऐसा करने से रोका।

यह भी पढ़े | राजस्थान में COVID-19 के 51 केस आए सामने, राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 11,651: 11 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उसने बताया कि इसके बाद दोनों पक्षों के बीच हिंसक संघर्ष हुआ, जिसमें लाठियों और धारदार हथियारों का इस्तेमाल भी किया गया।

पुलिस ने बताया कि घायलों को एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में एक महिला एवं उसका बच्चा शामिल हैं। मामले की जांच जारी है।

यह भी पढ़े | बिहार में पोस्टर वॉर: लालू यादव के 73वें जन्मदिन पर CM नीतीश की पार्टी ने लगाया पोस्टर, 73 साल में 73 अकूत संपत्ति का ब्यौरा.

इस बीच, शामली जिले के काबाराउत गांव में चार युवकों ने 20 वर्षीय युवती का कथित रूप से यौन उत्पीड़न किया और जब युवती के परिजन ने युवकों को रोकने की कोशिश की, तो युवकों ने उन्हें भी पीटा।

पुलिस ने बताया कि चारों आरोपी उस समय युवती के घर में घुस आए, जब वह घर में अकेली थी।

उसने बताया कि युवती ने जब मदद के लिए लोगों को बुलाने की कोशिश की, तो आरोपी भाग गए।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)