विदेश की खबरें | चीन का अंतरिक्ष यान चांद की सतह के नमूने लेकर रवाना हुआ

‘चांग ए’ अंतरिक्ष यान का लैंडर शुक्रवार को चांद से रवाना हुआ था। यदि मिशन सफल रहता है तो अमेरिका और पूर्ववर्ती सोवियत संघ के बाद चीन चांद के चट्टानी पत्थर धरती पर लाने वाला तीसरा देश बन जाएगा।

सरकारी मीडिया ने चाइना नेशनल स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन के हवाले से बताया कि यान स्थानीय समयानुसार रविवार सुबह पांच बजकर 42 मिनट पर चांद का चक्कर लगा रहा था। इसके आधे घंटे बाद नमूने ऑर्बिटर में स्थानांतरित किए गए।

यह भी पढ़े | Coronavirus Cases Update in Iran: ईरान में COVID19 से संक्रमित 50 हजार से अधिक की हुई मौत, कुल संक्रमितों का आकड़ा 10 लाख के पार.

चांद की सतह के नमूने लेकर आने वाले कैप्सूल के चीन के उत्तरी हिस्से में स्थित इनर मंगोलिया क्षेत्र में दिसंबर माह के मध्य तक उतरने की संभावना है। इससे पहले चांद की सतह के नमूने 1976 में पूर्ववर्ती सोवियत संघ के लूना 24 द्वारा धरती पर लाए गए थे।

एपी

यह भी पढ़े | अमेरिका: लॉस एंजेलिस काउंटी में हफ्ते में तीसरी बार COVID19 के मामले दर्ज, 8860 नए मामले दर्ज.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)