अमेरिका: लॉस एंजेलिस काउंटी में हफ्ते में तीसरी बार COVID19 के मामले दर्ज, 8860 नए मामले दर्ज
अमेरिका के लॉस एंजेलिस काउंटी में एक हफ्ते में तीसरी बार कोरोनावायरस के एक दिन में दर्ज होने वाले नए मामलों की संख्या ने रिकॉर्ड तोड़ दिया. नए मामलों के साथ संक्रमण की कुल संख्या बढ़कर 430,583 और मृत्यु संख्या बढ़कर 7,842 हो गई. आईसीयू में 24 प्रतिशत मरीजों के साथ वर्तमान में 2,668 संक्रमित लोग काउंटी के अस्पतालों में भर्ती हैं.
लॉस एंजेलिस, 6 दिसंबर : अमेरिका के लॉस एंजेलिस काउंटी में एक हफ्ते में तीसरी बार कोरोनावायरस के एक दिन में दर्ज होने वाले नए मामलों की संख्या ने रिकॉर्ड तोड़ दिया. समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, लॉस एंजेलिस काउंटी डिपार्टमेंट ऑफ पब्लिक हेल्थ ने शुक्रवार को 8,860 नए मामलों और 60 मौतों की पुष्टि की. नए मामलों के साथ संक्रमण की कुल संख्या बढ़कर 430,583 और मृत्यु संख्या बढ़कर 7,842 हो गई.
करीब 1 करोड़ से अधिक लोगों के आवास वाले लॉस एंजेलिस काउंटी अमेरिका में सबसे अधिक आबादी वाला क्षेत्र है. इसका पिछला एकदिवसीय कोविड रिकॉर्ड मामले 7,854 थे, जो गुरुवार को दर्ज किया गया था. विभाग के अनुसार, आईसीयू में 24 प्रतिशत मरीजों के साथ वर्तमान में 2,668 संक्रमित लोग काउंटी के अस्पतालों में भर्ती हैं.
अधिकारियों ने कहा कि यह लगातार चौथा दिन है, जब कोविड-19 के साथ अस्पताल में भर्ती हुए लोगों की संख्या में अधिक उछाल आया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 06, 2020 10:16 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

