बीजिंग/वेनचांग, 24 नवंबर चीन ने चांद की सतह से नमूने एकत्र करने के लिए मंगलवार को अपना पहला मानवरहित यान सफलतापूर्वक प्रक्षेपित किया। यह यान लौटकर धरती पर आएगा।
‘सीजीटीएन’ की खबर के अनुसार चीन ने दक्षिणी प्रांत हैनान स्थित वेनचांग अंतरिक्ष यान प्रक्षेपण स्थल से यान ‘चांग ए-5’ को चांद के लिए सफलतापूर्वक रवाना किया।
यह यान ‘लांग मार्च-5 रॉकेट’ के जरिए स्थानीय समयानुसार सुबह साढ़े चार बजे प्रक्षेपित किया गया।
यान चांद की सतह से नमूने एकत्र करेगा और पृथ्वी पर लौटकर आएगा।
यह भी पढ़े | अमेरिकी विश्वविद्यालय ने जैन अध्ययन के लिए पीठ की स्थापना की.
‘चांग ए-5’ चीन के अंतरिक्ष इतिहास में सबसे जटिल और चुनौतीपूर्ण मिशनों में से एक है, साथ ही यह 40 से अधिक वर्षों में चांद से नमूने एकत्र करने संबंधी दुनिया का पहला अभियान है।
अमेरिका ने वर्षों पूर्व चांद से नमूने एकत्र करने के लिए अंतरिक्ष यात्री भेजे थे, जबकि सोवियत संघ ने मानवरहित यान भेजा था। ये यान चंद्रमा से पृथ्वी पर लौटकर आए थे।
चीन के अंतरिक्ष कार्यक्रम केंद्र के उपनिदेशक पेई झाओयू ने कहा, ‘‘यह चीन के अंतरिक्ष कार्यक्रम का अब तक का सबसे जटिल मिशन है।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY