विदेश की खबरें | चीन ने सैन्य अभ्यास के दौरान अमेरिकी जासूसी विमान की कथित घुसैपठ का किया विरोध

बीजिंग, 26 अगस्त (एपी) देश के उत्तरी हिस्से में सैन्य अभ्यास के दौरान निर्धारित ‘नो-फ्लाई ज़ोन’ में अमेरिकी वायुसेना के यू-2 जासूसी विमान की कथित ‘घुसपैठ’ का चीन ने विरोध किया है।

राष्ट्रीय रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि इस कार्रवाई से ‘‘सामान्य अभ्यास में गंभीर हस्तक्षेप किया गया।’’

यह भी पढ़े | चीन से अलग होने पर अमेरिका खुद उठाएगा नुकसान: चीनी विदेश मंत्रालय.

मंत्रालय ने प्रवक्ता वू कीन ने कहा, ‘‘यह पूरी तरह से उकसावे की कार्रवाई है।’’

वू ने कहा कि चीन ने इसका कड़ा विरोध किया है और अमेरिका से ऐसी हरकतें रोकने की मांग की है।

यह भी पढ़े | Indo-China Stand-Off: चीनी राजदूत सुन वेदोंग ने कहा- भारत चीन के लिए खतरा नहीं बल्कि एक अवसर है, बातचीत से संभाला जाए सीमा विवाद.

बयान में कहा कि चीन का ‘उत्तरी थिएटर कमान’ सैन्य अभ्यास कर रहा था। उसके समय और स्थान संबंधी विस्तृत जानकारी नहीं दी गई। हालांकि समुद्री सुरक्षा प्रशासन ने बताया कि यह अभ्यास बीजिंग के पूर्व में बोहाई खाड़ी पर सोमवार को शुरू हुआ और 30 सितम्बर तक चलेगा।

व्यापार, प्रौद्योगिकी, ताइवान और दक्षिण चीन सागर सहित कई मुद्दों पर चीन और अमेरिका के बीच विवाद जारी है। दोनों के रिश्ते कई दशकों में सबसे खराब स्तर पर हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)