विदेश की खबरें | चीन और धुर वामपंथी, बाइडेन की जीत के लिए ‘लालायित’ है : ट्रम्प

वाशिंगटन, 14 अक्टूबर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि चीन और धुर वामपंथी, राष्ट्रपति पद के चुनाव में जो बाइडेन की जीत के लिए ‘‘लालायित’’ है क्योंकि डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार चीन को नौकरियां ’’सौंप देंगे’’।

ट्रम्प ने कोविड-19 से संक्रमित होने के बाद पेन्सिलवेनिया में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए मंगलवार को अपने राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी पर निशाना साधते हुए कहा कि पूर्व उपराष्ट्रपति बाइडेन को ‘‘आत्मसमर्पण’’ के लिए जाना जाता है।

यह भी पढ़े | COVID-19 Vaccine Update: जॉनसन एंड जॉनसन ने ब्राजील में रद्द किए COVID19 वैक्सीन के ट्रायल्स.

उन्होंने कहा, ‘‘बाइडेन चीन पर शुल्क में कटौती करेंगे। वह पहले ही कह चुके हैं कि वह चीन पर लगे शुल्क हटाएंगे।’’

ट्रम्प ने कहा, ’’ बाइडेन के बारे में एक बात सतत है और वह है- आत्मसमर्पण। वह आत्म समर्पण कर देते हैं, भले ही वह चीन हो या क्यूबा हो। आपने क्यूबा के साथ जो समझौता किया था, वह कितना बुरा था? मैंने उसे समाप्त किया।’’

यह भी पढ़े | United Nations Human Rights Council: संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद में चीन और रूस ने सीटें जीतीं, सऊदी हारा.

उन्होंने कहा, ‘‘इसलिए चीन और धुर वामपंथी बाइडेन की जीत के लिए लालायित हैं क्योंकि वह चीन को हमारी नौकरियां सौंप देंगे। यदि यह निष्क्रिय व्यक्ति (बाइडेन) राष्ट्रपति बन जाता है, तो अमेरिका पर चीन का कब्जा हो जायेगा।’’

ट्रम्प ने कहा कि वह आगामी चार साल में अमेरिका को दुनिया में विनिर्माण की महाशक्ति बना देंगे और चीन पर निर्भरता को समाप्त कर देंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)