एजेंसी न्यूज

रसायन बनाने वाले संयंत्र काम शुरू करने से पहले कराएं सुरक्षा ऑडिट: केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड

बोर्ड ने राज्यों के प्रदूषण नियंत्रण बोर्डों तथा प्रदूषण नियंत्रण समितियों को अपने पत्र में निर्देश दिया कि इस तरह की सभी इकाइयां कोविड-19 लॉकडाउन के बाद ही काम शुरू करें।

रसायन बनाने वाले संयंत्र काम शुरू करने से पहले कराएं सुरक्षा ऑडिट: केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड
जमात

नयी दिल्ली, आठ मई कोविड-19 लॉकडाउन के बीच तीन औद्योगिक दुर्घटनाओं के एक दिन बाद केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने शुक्रवार को राज्यों को निर्देश दिया कि वे सुनिश्चित करें कि खतरनाक रसायनों का निर्माण करने वाले उद्योग काम शुरू करने से पहले अपना उचित सुरक्षा ऑडिट करा लें।

बोर्ड ने राज्यों के प्रदूषण नियंत्रण बोर्डों तथा प्रदूषण नियंत्रण समितियों को अपने पत्र में निर्देश दिया कि इस तरह की सभी इकाइयां कोविड-19 लॉकडाउन के बाद ही काम शुरू करें।

इसने कहा कि हाल में रसायन रिसाव और औद्योगिक हादसों के गंभीर मामले आए हैं। इसके मद्देनजर सभी राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और प्रदूषण नियंत्रण समितियों को सुनिश्चित करना चाहिए कि सभी इकाइयां काम शुरू करने से पहले उचित सुरक्षा ऑडिट कराएं।

देश में गुरुवार को तीन औद्योगिक हादसे हुए। पहला हादसा विशाखापत्तनम में एलजी पॉलीमर संयंत्र में गैस के रिसाव से जुड़ा है जिसमें 11 लोगों की मौत हो गई और कम से कम एक हजार लोग बीमार हो गए।

इसी तरह का हादसा छत्तीसगढ़ में एक पेपर मिल में हुआ जहां जहरीली गैस की चपेट में आने से सात लोग बीमार पड़ गए। ये दोनों कारखाने लॉकडाउन के बाद काम शुरू करने की तैयारी कर रहे थे।

तीसरा हादसा तमिलनाडु में ताप विद्युत संयंत्र में हुआ जहां बॉयलर फटने से आठ लोग झुलस गए।

इन हादसों के बाद केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड का निर्देश काफी मायने रखता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 08, 2020 10:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).