देश की खबरें | कोविड पॉजिटिव पाए जाने के बावजूद आत्मविश्वास से भरे हैं चौरसिया
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, तीन अगस्त भारत के दिग्गज गोल्फर एसएसपी चौरसिया कोविड-19 पॉजिटिव पाए जाने के बावजूद आत्मविश्वास से भरे हैं।

एशियाई टूर पर छह और यूरोपीय टूर पर चार बार के विजेता 42 साल के चौरसिया फिलहाल कोलकाता में अपने घर में पृथकवास से गुजर रहे हैं।

यह भी पढ़े | इस्लामाबाद हाई कोर्ट में कुलभूषण जाधव केस की सुनवाई सितंबर तक टली: 3 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

चौरसिया ने कहा, ‘‘मैं काफी अच्छा महसूस कर रहा हूं और कोई लक्षण (कोरोना वायरस के) नजर नहीं आ रहे हैं। कोई कमजोरी, बुखार नहीं है और मैं सक्रिय महसूस कर रहा हूं। लेकिन डॉक्टर की सलाह पर मैं अपने घर पर पृथकवास पर हूं और अपनी पत्नी से अलग कमरे में रह रहा हूं। हम दोनों अपने घर के अंदर हैं और पॉजिटिव नतीजा आने के बाद घर से बाहर नहीं निकल रहे हैं।’’

चौरसिया एक या दो दिन में एक और परीक्षण की योजना बना रहे हैं लेकिन पृथकवास जैसे सभी सुरक्षा कदम उठा रहे हैं।

यह भी पढ़े | केरल हाई कोर्ट ने राज्य में जुलूस और प्रदर्शनों पर लगे बैन को 31 अगस्त तक बढ़ाया.

उन्होंने कहा, ‘‘असल में डॉक्टर की सलाह पर मैं स्वयं परीक्षण कराने गया था क्योंकि मैं यूरोपीय टूर प्रतियोगिताओं के लिए ब्रिटेन जाने की योजना बना रहा था।’’

चौरसिया ने कहा, ‘‘मैं असहज महसूस नहीं कर रहा हूं। यह यात्रा से पहले एहतियाती कदम था क्योंकि मुझे ब्रिटेन में काफी टूर्नामेंट खेलने हैं।’’

चौरसिया की पत्नी सीमांतिनी का भी मंगलवार को परीक्षण होगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)